सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, मां घायल

गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज निवासी छविलाल पटवा (45), अमर पटवा (20) व उसकी माता आरती पटवा बड़हलगंज से मऊ होते हुये मोटर साइकिल से चिरैयाकोट जा रहे थे। सिरसा गांव के पास गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर गाय से लदी पिकअप ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्क में छविलाल की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन पुत्र अमर पटवा व उसकी माता आरती पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर जुटे ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां डॉक्टरों ने अमर पटवा को मृत घोषित कर दिया और आरती का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493