सतना:कई दशक पुराना नारायण तालाब फूटा

सतना– मध्य प्रदेश के सतना में एक विशाल तालाब ढह गया जिससे हाहाकार मच गया है। शहर में हवाई पट्टी मार्ग पर उतैली स्थित नारायण तालाब की मेढ़ टूटने से मंगलवार की दोपहर शहर में तबाही मच गई। तालाब का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के मोहल्लों में पहुंच कर लोगों के घरों के अंदर भर गया।

घरों के अंदर लोगों की गृहस्थी का सामान तो तहस-नहस तो हुआ ही एक कार और कई बाइकें भी पानी में बह गईं। इस दौरान दो लड़के भी बहाव के बीच फंस गए जिन्हें बाद में लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा मौके पर पहुंच गए हैं। नगर निगम, होमगार्ड के अमले के साथ ही राजस्व की टीम और पुलिस बल को भी बुला लिया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493