हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन सोमवती अमावस्या व्रत का पालन किया जा रहा है. आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन माता पार्वती और भगवान शिव के प्रिय स्तोत्र उमा महेश्वर स्तोत्र का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है.
dharmpath.com dharmpath