सतना में धर्मातरण के आरोप में पादरी सहित 3 गिरफ्तार

सतना, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में तीन हिंदू युवकों का धर्मातरण कर ईसाई बनाने के मामले में पुलिस ने गिरजाघर के पादरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

कोटर थाने के प्रभारी महेंद्र जगत ने आईएएनएस को सोमवार को बताया, “अबेर गांव में ईसाई मिशनरी द्वारा चर्च बनाया गया है। यहां रविवार को तीन युवकों राजभान, हेमराव प्रशांत को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर चर्च में बुलाया गया था। तीनों को प्रार्थना में शामिल होने के बाद ईसाई बनाने की बात कही गई। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वे वहां जमा हो गए।”

थाना प्रभारी के मुताबिक, “गांव वालों ने फादर एंथोनी सहित अन्य दो महिलाओं पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपों की पुष्टि होने पर फादर एंथोनी और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उसी दिन (रविवार) उन्हें सतना लिंक कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।”

स्थानीय लोगों का आरोप है कि धर्मांतरण कराने वालों ने देवी-देवताओं के पोस्टर भी फाड़े हैं। इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी थाने पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493