सतना, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर मैहर देवी के दर्शन करने जा रहे थे। सतना के कोठी थाना क्षेत्र के सिरमोर मोड़ के करीब अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बल ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
dharmpath.com dharmpath