नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रख्यात पहलवान और कुश्ती के कोच सतपाल को रविवार को देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार ‘पद्मभूषण’ और हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह और महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधू को ‘पद्मश्री’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
सरदार और सिंधू के अलावा पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली विकलांग महिला पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी पद्मश्री प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
dharmpath.com dharmpath