नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने रविवार को देश के प्रख्यात पहलवान और कुश्ती के कोच सतपाल सिंह को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मभूषण’ प्रदान करने की घोषणा की।
इसके अलावा सरकार ने हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह और महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधू सहित पांच खेल हस्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की।
सरदार और सिंधू के अलावा पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली विकलांग महिला पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी पद्मश्री प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
सतपाल सिंह कुश्ती में देश के अग्रणी खिलाड़ियों में रहे हैं तथा 1974 में हुए एशियाई खेलों में कांस्य और 1982 में स्वर्ण पदक दिला चुके हैं।
सक्रिय खेल से हटने के बाद सतपाल सिंह ने छत्रसाल स्टेडियम में अपना अखाड़ा शुरू किया, जिसने आज देश को सुशील कुमार जैसे शीर्ष खिलाड़ी देश को दिए।
सतपाल सिंह को 1974 में अर्जुन अवार्ड, 1983 में पद्मश्री से और 2009 में द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
पद्मश्री से सम्मानित होने वाले सरदार सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पिछले वर्ष 16 वर्षो के बाद स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा भारतीय टीम लगातार दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता भी रही। सरदार सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का 200 मैचों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
बैडमिंटन स्टीर पी. वी. सिंधू विश्व चैम्पियनशिप के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनीं और उन्होंने लगातार दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
सिंधू पूरे वर्ष 10 सर्वोच्च विश्व वरीय खिलाड़ियों में स्थान बनाए रहने में कामयाब रहीं।
dharmpath.com dharmpath