सत्ताधारी पार्टी क्यों काट रही अधिकांश सांसदों का टिकट : अखिलेश

लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा द्वारा सांसदों के टिकट काटे जाने की खबरों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “विकास पूछ रहा है.. सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फेल हो चुके हैं। ये फार्मूला टीम पर ही नहीं कप्तान पर भी लागू होना चाहिए।”

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में मौजूदा सांसदों में से कुछ लोगों टिकट काटे जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ऐसे दो दर्जन से अधिक सांसद हैं जिनके टिकट काटे जा सकते हैं। हलांकि, अभी पार्टी की ओर ऐसी कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई है और न ही कोई चुनाव में लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493