सत्ता की खातिर बाबरी और दादरी एक हुए : ओवैसी

बाबरी मस्जिद का विध्वंस कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और दादरी में अखलाक नाम के आदमी की हत्या सपा शासनकाल में हुई। ओवैसी इसी संदर्भ में बोल रहे थे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी कोई मुसलमान आतंकी पकड़ा जाता है तो भाजपा शोर मचाती है। लेकिन, बीती 8 फरवरी को मध्य प्रदेश एटीएस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी लोगों पर आरोप है कि ये खुफिया जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजते थे। इनमें से कई ऐसे हैं, जो भाजपा में अच्छे पदों पर काम कर रहें है। देशभक्ति की बातें करने वाली भाजपा इस बार खामोश क्यों है?

ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में इस बार 36 प्रत्याशी उतारे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सपा छोड़कर एमआईएम में शामिल हुए असीम वकार को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया। वकार ने इस अवसर पर कहा कि सपा ने मुसलमानों के हित में कोई काम नहीं किया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने भाषणों में मुसलमानों का नाम तक नहीं ले रहे हैं, क्योंकि वह अब हिन्दुत्व की राह पर चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493