सत्ती तीसरी बार हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष बने

शिमला, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सतपाल सत्ती को बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह तीसरी बार राज्य इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

सत्ती उना से विधायक हैं। उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के तीन सांसदों और 20 विधायकों ने किया था।

अध्यक्ष पद के लिए यहां हुए चुनाव में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा भी मौजूद थे। नड्डा हिमाचल के रहने वाले हैं।

अपनी साफगोई के लिए मशहूर सत्ती को 2012 की फरवरी में पार्टी की कमान खिमीराम से लेकर सौंपी गई थी। खिमीराम को तत्कालीन धूमल सरकार में मंत्री बनाया गया था। सत्ती एक साल अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद का पूरा तीन साल का कार्यकाल मिला। और, अब उन्हें फिर इस पद की जिम्मेदारी मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493