सत्याग्रहियों के दिल्ली कूच का तीसरा दिन (फोटो सहित)

मुरैना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल्ली की ओर बढ़ रहे भूमिहीन सत्याग्रहियों का दिल्ली कूच जारी है। सत्याग्रही शनिवार दोपहर को मुरैना जिला मुख्यालय पहुंचने वाले है।

यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन सत्याग्रहियों को संबोधित करेंगे।

सत्याग्रही गुरुवार को ग्वालियर से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले थे। बीते दो दिनों में सत्याग्रहियों ने 36 किलोमीटर का रास्ता तय किया है। शनिवार को यात्रा का तीसरा दिन है, आज सुबह नूराबाद टेकरी गांव से सत्याग्रही मुरैना की ओर आगे बढ़े।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्थानीय स्टेडियम में सत्याग्रहियों को संबोधित करने वाले हैं। राहुल विशेष विमान से दिल्ली से ग्वालियर और फिर ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचेंगे।

एकता परिषद और सहयोगी संगठनों केआह्वान पर हजारों भूमिहीनों ने जनांदोलन-2018 पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू किया है।

उनकी मांग है कि आवासीय कृषि भूमि अधिकार कानून, महिला कृषक हकदारी कानून (वुमन फार्मर राइट एक्ट), जमीन के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए न्यायालयों का गठन किया जाए, राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति की घोषणा और उसका क्रियान्वयन, वनाधिकार कानून 2006 व पंचायत अधिनियम 1996 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर निगरानी समिति बनाई जाए ।

इन आंदोलनकारियों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक पहुंचकर अपनी सरकारों का पक्ष रख चुके हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक पत्र भेजकर केंद्र सरकार द्वारा भूमिहीनों के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493