नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बुधवार को आम बजट की प्रशंसा की। उन्होंने वंचित लोगों के लिए सरकार कार्य करने के इरादे की तारीफ की।
सत्यार्थी ने एक बयान में कहा, “मैं सशक्तिकरण और बच्चों के संरक्षण के लिए 8 फीसदी की राशि आवंटित किए जाने का स्वागत करता हूं। महिला और बाल विकास के लिए आवंटन 1.56 लाख करोड़ से बढ़ाकर 1.84 लाख करोड़ रुपये करने का निर्णय भरोसा देने वाला है।”
हालांकि उन्होंने राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के लिए नाम मात्र की वृद्धि पर निराशा व्यक्त की।
सत्यार्थी ने बच्चों के पर्यावरण और समग्र विकास में अधिक निवेश पर बल दिया।
dharmpath.com dharmpath