सत्र के अंतिम 3 दिनों में पेश होंगे महत्वपूर्ण विधेयक : जेटली (लीड-1)

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पर सफलता नहीं मिलने के बावजूद केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के शेष बचे तीन दिनों में संरचनात्मक सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक लाएगी।

उद्योग मंडल फिक्की की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, “संसद में अगले तीन दिन काफी महत्वपूर्ण हैं।”

उन्होंने कहा, “हम जो विधेयक लाने वाले हैं, उससे देश में मामलों का निपटारा जल्द हो सकेगा। इसमें एक सदस्यीय न्यायाधिकरण भी शामिल है।”

जेटली ने कहा कि दूसरा प्रस्तावित विधेयक कंपनियों के दिवालिया घोषित करने से संबंधित कानून के संदर्भ में लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में पिछले कई सप्ताहों के गतिरोध को दूर करने के लिए सभापति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें राजनीतिक दलों के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने पर सहमति बनी थी। हालांकि इसमें जीएसटी पर सहमति नहीं बना पाई।

जेटली का मानना है कि जीएसटी पर कांग्रेस का हट इसलिए है, क्योंकि वह खुद इसे पारित नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि जीसटी पर कांग्रेस का रुख कुछ इस तरह का है कि यदि वह नहीं कर सकी तो कोई और क्यों करे? जबकि इस विधेयक को सबसे पहले कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री रहते हुए पेश किया था।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जिद छोड़ने को कहते हुए जेटली ने कहा कि इससे भावी पीढ़ी के लिए समस्या हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493