अर्लिग्टन (टेक्सास), 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इंग्लैंड के स्ट्राइकर वेन रूनी को सदियों में एक ही बार मिलने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी का खिताब दिया।
मेसी ने मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार खिलाड़ी को सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बनने के बाद यह खिताब दिया।
युनाइटेड और इंग्लैंड के फुटबाल टीम के कप्तान रूनी ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड को वेम्बले में यूरोपियन चैम्पियनशिप क्वालीफायर में 2-0 से मात देकर अपने करियर का 50 गोल पूरे किए।
मिरर के अनुसार मेसी ने कहा, “मेरे लिए रूनी सदियों में एक बार जन्म लेने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन खिलाड़ियों में से हैं जिनकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती।”
उन्होंने कहा, “वैसे तो कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन रूनी जैसे असाधारण गुणवत्ता और तकनीकी क्षमता वाले सशक्त खिलाड़ी का सामना मैंने अब तक नहीं किया।”
अर्जेटीना के 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि रूनी की तरह ही वह अपनी टीम के हितों को पहली प्राथमिकता देते हैं।
dharmpath.com dharmpath