मोदी का बनारस दौरा 18 सितंबर को संभावित

लखनऊ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र मंदिरों की नगरी वाराणसी का दौरा 18 सितंबर को कर सकते हैं। उनके आगमन के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में मोदी की यात्रा से संबंधित सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई।

जिला अधिकारियों ने इस पर अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन गृह मंत्रालय कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की और कहा कि प्रोटोकॉल और तय मानदंडों के अनुरूप सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग के अधिकारी सुरक्षा योजना पर जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा क्षेत्र में मोदी की यात्रा एक बार हुदहुद चक्रवात, दूसरी बार भारी बारिश और तीसरी बार मोदी के भाषण स्थल पर एक श्रमिक को बिजली का झटका लगने से मौत के कारण टल चुकी है।

इससे पूर्व मोदी ने दिसंबर 2014 में वाराणसी की यात्रा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493