सनी लियोन के बचाव में आए आमिर, अभिनेत्री खुश

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बुधवार को अभिनेत्री सनी लियोन के पुरजोर समर्थन में उतर आए। सनी को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अपने करियर को लेकर कई कड़े प्रश्नों का सामना करना पड़ा था।

सीएनएन आईबीएन में एंकर भूपेंद्र चौबे को दिए एक साक्षात्कार में सनी से सवाल किया गया कि हालांकि वह आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन क्या उन्हें लगता है कि आमिर भी उनके साथ काम करना चाहेंगे।

इसके अलावा सनी से पूछा गया कि विवाहित महिलाएं सनी लियोन को अपने पति के लिए खतरा मानती हैं, क्या वह इसकी परवाह करती हैं?

सनी ने साक्षात्कार में पूछे गए सवालों का जवाब इस कदर उत्साह और सहजता से दिया जिससे आमिर प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सके।

आमिर ने अपने फेसबुक पóो पर सनी की तारीफ करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि सनी बेहद शालीनता और गरिमा से पेश आईं। काश कि मैं साक्षात्कार लेने वाले के बारे में भी ऐसा कह पाता।”

आमिर ने आगे लिखा, “सनी मुझे तुम्हारे साथ काम करके खुशी होगी। मुझे तुम्हारे अतीत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है, जैसा कि साक्षात्कार लेने वाले ने कहा था। खुश रहो।”

आमिर ने ट्विटर पर भी यह पोस्ट शेयर की।

सनी ने आमिर के समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए जवाब में लिखा, “यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया। आपके समर्थन के लिए आपका बेहद आभार। यह मेरे लिए बेहद मायने रखता है। यह कहकर आपने मेरा पूरा साल बना दिया। आपका बेहद सम्मान करती हूं।”

‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी अपनी नई फिल्म ‘मस्तीजादे’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो कि एक सेक्स कॉमेडी है।

‘मस्तीजादे’ के प्रचार के लिए ही वह चौबे के साथ साक्षात्कार कर रही थीं।

कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी सनी का पूरा समर्थन करते हुए साक्षात्कार को असभ्य और सेक्सिस्ट करार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493