मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोन की दिली तमन्ना है कि वह किसी फिल्म में सुपरहीरो जैसी भूमिका निभाएं।
सनी से उनके एक प्रशंसक ने ट्विटर पर उनकी मनपसंद भूमिका के बारे में पूछा था।
ट्विटर उपयोगकर्ता ने पूछा, “सनी आपके करियर में आपकी मनपसंद या स्वप्निल भूमिका कौन सी है? सुपरवूमैन का किरदार निभाना?”
इसके जवाब में सनी ने लिखा, “हां, मैं एक सुपरहीरो जैसी भूमिका निभाना चाहती हूं।”
सनी बॉलीवुड में ‘जिस्म 2’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्मों में अपनी बिंदास भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
वह जल्द सेक्स कॉमेडी ‘मस्तीजादे’ में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath