राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद कल्पतरु दास को श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

दास का शनिवार को कैंसर से निधन हो गया। वह 65 साल के थे और बीजद के उपाध्यक्ष भी थे।

राज्यसभा के सभापति एम. हामिद अंसारी ने राज्यसभा के दो पूर्व सांसदों रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता आर.एस. गवई और कांग्रेस नेता बिजॉय कृष्ण हांडिक के निधन पर भी शोक जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493