सनी लियोन से असुरक्षित नहीं हूं : जय भानुशाली

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन अपनी आने वाली फिल्म ‘एक पहेली लीला’ के प्रचार कार्यक्रमों में सहअभिनेता जय भानुशाली पर भारी पड़ती दिखी हैं। लेकिन जय का कहना है कि उनमें सनी की लोकप्रियता को लेकर असुरक्षा की भावना कतई नहीं है।

सनी को फिल्म के प्रचार में मिल रही लोकप्रियता पर पूछे गए सवाल पर जय ने आईएएनएस से कहा, “मैं लड़की नहीं हूं जो सनी की लोकप्रियता से असुरक्षित महसूस करूंगा। मैं अपने पुरुष सह कलाकाों के साथ असुरक्षित महसूस कर सकता हूं। मेरी पतिस्पर्धा सनी लियोन के साथ नहीं है। मेरी पतिस्पर्धा पुरुष अभिनेताओं के साथ है, न कि महिला अभिनेत्रियों के साथ।”

बॉबी खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में राजनीश दुग्गल, राहुल देव और मोहित अहलावत भी नजर आएंगे।

जय ने फिल्म ‘हेट स्टोरी-2’ से बड़े पर्दे पर पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘देशी कट्टे’ में भी काम किया था।

छोटे पर्दे से पूरी तरह से अलविदा करने के बारे में पूछे जाने पर जय ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैंने टीवी में काम करना छोड़ दिया है। फिलहाल मैं फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं टीवी पर रियलिटी शो की मेजबानी करता रहूंगा, क्योंकि मुझे यह पसंद है। मैं पक्के तौर पर मेजबानी करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493