बिहार : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत

भभुआ, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

चैनपुर के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदशिर्यों के मुताबिक, ट्रैक्टर-टॉली के चालक ने एक ट्रक से टक्कर होने से बचाने के क्रम में वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के किनारे खाई में पलट गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शिवपूजन तिवारी, अरविंद कुमार पांडेय, जयप्रकाश पांडेय और कैलाश चौरसिया के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग मुंडेश्वरी मंदिर जा रहे थे।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493