मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोमवार को 17 वर्ष की पूरी हो चुकीं ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ अभिनेत्री जायरा वसीम का कहना है कि उनका किसी उपलब्धि तक पहुंचने का कोई सपना नहीं है। वह भाग्य पर विश्वास करती हैं। उनका कहना है कि भाग्य ही उनका मार्गदर्शन करेगा।
कश्मीर की जायरा ने बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
सह-कलाकार आमिर खान के निवास पर जायरा के जन्मदिन के जश्न के दौरान सपनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मेरा कोई सपना नहीं। मुझे भाग्य पर विश्वास है। मुझे पता है, जो होना है वह होकर रहेगा। जो भाग्य में होगा, वहीं जाएंगे।”
जन्मदिन पर जायरा को आमिर ने विशेष शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “जायरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा खुशियां मिले। सुपरस्टार की तरह हमेशा चमकते रहें।”
‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म ने रिलीज होने के महज चार दिनों के भीतर 31.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
dharmpath.com dharmpath