सपने में भी नहीं सोचा था राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा : नीरज घायवन

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। निर्देशक नीरज घायवन को यहां मंगलवार को आयोजित 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

अपनी पहली ही फिल्म ‘मसान’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए घायवन ने कहा कि उन्हें सपने में भी इस पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी।

उन्हें ‘मसान’ के लिए ‘निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म’ का ‘इंदिरा गांधी पुरस्कार’ दिया गया है।

घायवन ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर कहा, “पहली ही फिल्म के लिए कान्स में दो पुरस्कार मिलना और अब यह। मैंने सपने में भी इसकी उम्मीद नहीं थी। यह बेहद स्वप्निल लग रहा है। यह पुरस्कार मेरी पूरी टीम और फिल्म के लिए सम्मान है। लेकिन मैं इन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि मैं जमीन से जुड़ा रहना चाहता हूं।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक की फिल्म को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493