घोसी विधानसभा के बड़ागांव में बसपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी के समर्थन में गुरुवार को आयोजित सभा में मौलाना जव्वाद ने सपा-कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादे प्रदेश में दंगे कराए हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में सपा ने भाजपा के साथ मिलकर सैकड़ों दंगे कराए हैं।
भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, “फिरकापरस्त ताकतें देश को बांटने में लगे हैं। उन्हीं ताकतांे को रोकने के लिए मैं चुनाव के मैदान में उतरा हूं। बसपा सरकार में कानून व्यवस्था ठीक रहता है। कभी दंगे नहीं होते हैं।”
इस मौके पर पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा देश को बांटना चाहती है। वह आरएसएस के एजेंडे पर कार्य कर रही है।
dharmpath.com dharmpath