प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उनके साथ उनकी पुत्री डॉ. हिमानी अग्रवाल और पांच पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. सरोजिनी के साथ भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और सभी को भाजपा रंग की गमछानुमा पट्टी पहनाई।
इस मौके पर डॉ. सरोजिनी ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव की घोर उपेक्षा से आहत थे।
सरोजिनी 1995 से ही समाजवादी पार्टी में थीं, और 1995 से 2000 तक वह मेरठ की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 1996 से 2010 तक सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं वर्ष 2009 से 2015 तक समाजवादी पार्टी से एमएलसी रहीं। वर्ष 2015 में पुन: सपा से एमएलसी चुनी गईं और अभी हॉल ही में उन्होंने एमएलसी पद से त्याग-पत्र दे दिया था। डॉ. अग्रवाल पेशे से चिकित्सक हैं।
dharmpath.com dharmpath