सपा नेता घोसी पद से हटाए गए

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एम.एफ.घोषी को पार्टी की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर याकूब की पत्नी राहीन को राज्यसभा का टिकट देने की मांग की थी।

मेमन को नागपुर केंद्रीय कारागार में गुरुवार को फांसी दे दी गई।

सपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य तथा शहर इकाई के प्रमुख अबू आसिम आजमी ने घोसी की तरफ से की गई मांग के अगले ही दिन उन्हें पद से हटाने का फैसला किया।

इससे पहले, आजमी ने घोसी से उनके विवादित बयान को लेकर सफाई भी मांगी थी।

घोसी ने कहा कि यह उनकी निजी राय है और वह सिर्फ इस बात पर पार्टी का ध्यान खींचना चाहते थे कि मार्च 1993 मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोट में बरी की गई राहीन ने बीते सालों काफी तकलीफें झेली हैं।

घोसी ने अपने पत्र में राहीन को एक लाचार महिला करार दिया, जिसे कारागार में काफी तकलीफें झेलनी पड़ी।

उन्होंने मुलायम के नाम पत्र में लिखा, “वह देश के अन्य मुसलमानों की तरह हैं और हमें उनके लिए लड़ना है। हमें राहीन को राज्यसभा सांसद बनाना चाहिए और उसे कमजोर तथा लाचार लोगों की आवाज बनाना चाहिए।”

कुछ लोग उनकी मांग को हैदराबाद स्थित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्से में प्रभाव को कम करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493