सपा ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को भेजे एक करोड़ रुपये

इसके अलावा सोमवार को अखिलेश की अध्यक्षता में आयोजित पार्टी के विधानमण्डल दल की बैठक में केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रत्येक एम.एल.ए. एवं एम.एल.सी. द्वारा 5-5 लाख रुपये की धनराशि केरल के मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि अखिलेश ने पिछले सप्ताह ट्वीट कर घोषणा की थी कि वह एवं डिम्पल यादव, सांसद एक करोड़ रुपये केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजेंगे। यह 1 करोड़ की धनराशि उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से केरल के मुख्यमंत्री के बाढ़ राहत कोष में भेज दी है।

अखिलेश ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखकर केरल में बाढ़ की भयंकरता पर दु:ख प्रकट करते हुए केरल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि संकट के क्षणों में समाजवादी पार्टी केरलवासियों के साथ है। यादव ने उम्मीद जताई है कि केरल की जनता संकट का धीरज से सामना करेगी और पुन: तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493