नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पश्चिम बंगाल के अनूप चौधरी, महासचिव देवरिया के मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष लखनऊ के तारिक माजिद को बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने युवाजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पांच सचिवों और 22 सदस्यों के नाम भी घोषित किए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी युवाजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।
सचिव के लिए यामीन खान, सारस्वत जोशी, नीरज चौहान, मोहम्मद हारून और अश्विन सिंह यादव का नाम घोषित किया गया है।
इसी तरह कार्यकारिणी में बतौर सदस्य मनीष सोलंकी, विजय यादव, अशोक कृष्ण यादव, सरफराज अहमद, रविशंकर वाल्मीकि, आर. सौरव यादव, नितेंद्र सिंह यादव, धीरज कुमार तिवारी, महेश यादव, जयपाल सिंह, सैय्यद जाकिर हुसैन, अखिलेश कुमार शिवहरे, गौतम यादव, सतीश यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, वैभव बाजपेयी, नागेंद्र सिंह यादव, कुलदीप शुक्ला, सैय्यद टीपू सुल्तान, जालिम सिंह और रमेश दुबे के नाम शामिल किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath