सपा ने 4 विधायकों को किया निलंबित

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्यसभा तथा विधान परिषद सदस्यों के चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण अपने चार विधायकों को समाजवादी पार्टी विधान मण्डल दल तथा समाजवादी पार्टी से निलम्बित कर दिया है।

मालूम हो कि पूर्व में सीतापुर के विधान सभा क्षेत्र बिसंवा के विधायक रामपाल यादव को समाजवादी पार्टी विधान मण्डल से निलम्बित और समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप ने आईपीएन को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा तथा विधान परिषद सदस्यों के चुनाव में नवाजिस आलम खां विधायक बुढ़ाना, (मुजफ्फरनगर), भगवान शर्मा उर्फ गुड्डु पंडित विधायक डिबाई, मुकेश शर्मा विधायक शिकारपुर (बुलन्दशहर) तथा श्याम प्रकाश विधायक गोपामऊ (हरदोई) को समाजवादी पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने एवं विपरीत कार्य करने और पार्टी विरोधी आचरण के कारण चारों विधायकों को समाजवादी पार्टी विधान मंडल दल तथा समाजवादी पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493