सपा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम

लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

पार्टी द्वारा जारी सूची में, सपा के प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव ने पांच अन्य लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए।

सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेद्र यादव फिर से बदायूं से लड़ेंगे, वहीं यादव परिवार के एक अन्य सदस्य अक्षय यादव को फिरोजाबाद से उतारा गया है।

यादव परिवार के गृहनगर इटावा से कमलेश कठेरिया लोकसभा प्रत्याशी बनाई गईं हैं, वहीं रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कॉल को उम्मीदवार बनाया गया है। शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से चुनाव लड़ेंगे।

सपा लोकसभा चुनाव मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ गठबंधन कर लड़ रही है।

गठबंधन के तहत सपा 37 सीटों पर, रालोद तीन और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो सीटें- अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493