सपा न तो कभी किसी से डरी, न झुकी : डॉ. बाजपेयी

डॉ. बाजपेयी ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि सपा न तो कभी किसी से डरी है न किसी के आगे झुकी है। पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह ने सदैव सांप्रदायिक शक्तियों से लोहा लिया है।

बाबरी मस्जिद विध्वंस का मामला छेड़ते हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तभी उसकी सांप्रदायिक ताकतों से सांठ-गांठ के चलते बाबरी मस्जिद ध्वंस हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य में ही बाबरी मस्जिद का ताला खोला गया। कांग्रेस के राज्य में ही मूर्तियां रखी गईं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सांप्रदायिक शक्तियों के आगे घुटने टेकती रही है। पार्टी प्रमुख की तारीफ करते हुए डॉ. बाजपेयी ने कहा कि देश में जब कभी भी धर्म-निरपेक्षता पर प्रहार हुआ है, मुलायम सिंह पहाड़ की तरह खड़े होकर सांप्रदायिकता को रोका है। उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देगी तथा 2017 में फिर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493