सपा विधायक विधानसभा में फफक कर रो पड़े

लखनऊ, 18 फरवरी(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सोमवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के आजमगढ़ की मेहनगर सीट से विधायक कल्पनाथ पासवान सदन में फूट-फूटकर रोने लगे। उनके दस लाख रुपये चोरी हो जाने की र्पिोट दर्ज न होने के कारण वह परेशान थे।

विधायक के अनुसार पिछले एक महीने से ज्यादा हो गया। वह थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काट-काटकर थक गए लेकिन आज तक पुलिस ने कार्रवाई तो दूर उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। वह अपनी विधानसभा में पुलिस की लापरवाही बताते हुए फफक-फफक कर रो पड़े। इस दौरान उनके आसपास मौजूद दूसरे विधायकों ने उन्हें सांत्वना दी और उनके आंसू पोछे।

उन्होंने कहा, “अगर 15 दिन में चोरी गया मेरा दस लाख रुपया नहीं मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।”

समाजवादी पार्टी से विधायक कल्पनाथ पासवान सोमवार को विधानसभा में खूब देर तक रोते रहे। उन्होंने कहा कि उनका दस लाख रुपया चोरी हो गया है, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक विधायक के साथ पुलिस का ऐसा बर्ताव है तो फिर आम आदमी के साथ यूपी पुलिस क्या करती होगी।

विधायक कल्पनाथ ने बताया, “उन्हें अपना घर बनवाना था। 7 जनवरी को वह लखनऊ गए और यहां अपने बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाले। यह रुपये लेकर वह बस से आजमगढ़ पहुंचे। यहां रोडवेज बस से उतरने के बाद वह शारदा चौक पर स्थित एक होटल में चाय पीने पहुंचे। यहां वह अपने समर्थकों के साथ चाय पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने रुपयों से भरा अपना सूटकेस वहीं रख लिया।”

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने होटल से निकलते समय बैग उठाया तो उन्हें बैग कुछ हल्का लगा। विधायक ने सूटकेस खोला तो उसमें से रुपये गायब थे। उसके बाद होटल में खलबली मच गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

विधायक की पीड़ा सुनने के बाद मंत्री सुरेश खन्ना ने मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुरेश खन्ना ने कहा कि एफआईआर लिखने में कोई कोताही नहीं की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493