सपा सरकार अल्पसंख्यकों को छल रही : कांग्रेस

पार्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों को निशुल्क सूटकेस देने की घोषणा थोथी साबित हुई, जिसके चलते हज यात्री दुखी हैं और राज्य हज कमेटी का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के क्षेत्रीय प्रवक्ता संजय वाजपेयी ने यहां कहा, “सपा सरकार आए दिन लंबे-चौड़े भाषणों में गरीबों और अल्पसंख्यकों को बेहतर सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराती रहती है, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करती।”

वाजपेयी ने कहा, “इस वर्ष सऊदी सरकार द्वारा हज पर जाने वाले यात्रियों को एक निर्धारित मानक के सूटकेस लाने का निर्देश जारी होने के बाद प्रदेश सरकार ने हज यात्रियों को निशुल्क सूटकेस मुहैया कराने की घोषणा की और केंद्रीय हज कमेटी ने दो लाख सूटकेस का टेंडर भी जारी किया।”

वाजपेयी ने कहा, “इससे हज यात्रियों को काफी राहत भी महसूस हुई। किन्तु हज जाने के पूर्व भारतीय हज कमेटी द्वारा हजयात्रियों की दूसरी किश्त में सूटकेस की 5100 रुपए की रकम उनके खर्च में जोड़ दिए जाने से अब हज यात्रियों को भारी मुसीबत हो रही है और वे राज्य हज कमेटी के चक्कर लगाने के लिए विवश हो रहे हैं।”

वाजपेयी ने राज्य सरकार से मांग की है कि हज यात्रियों का उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए तथा राज्य सरकार द्वारा अपनी घोषणा के तहत हज यात्रियों को निशुल्क सूटकेस अविलंब मुहैया कराया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493