सपा सरकार मतलब जारी रहेगा भ्रष्टाचार : अपना दल

अपना दल प्रवक्ता आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि 2012 में प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार, गुंडाराज से मुक्त एवं प्रदेश के विकास के लिए युवा सपा नेता अखिलेश सिंह यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। आज प्रदेश की जनता अपने को ठगी हुई महसूस कर रही है। युवा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को पुन: मंत्री बनाकर यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि गुंडाराज और भ्रष्टाचार में कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार नैतिक एवं अनैतिक रूप से पुन: सरकार में वापसी का जितना भी प्रयास कर ले, दोबारा सत्ता मंे आने वाली नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493