‘सफोला मल्टीग्रेन फ्लेक्स’ लॉन्च

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एवं मशहूर पोषण विशेषज्ञा पूजा मखीजा ने शनिवार को यहां सफोला मल्टी ग्रेन फ्लेक्स लॉन्च किया। इस फ्लेक्स में पांच अनाज -जई, जौ, चावल, गेहूं एवं मक्का- शामिल हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा है, “हमारे शरीर को सुचारु रूप से पोषक तत्वों के संतुलन की आवश्यकता होती है। इस आवश्यकता की पूर्ति सफोला मल्टीग्रेन फ्लेक्स से हो सकती है। सफोला मल्टीग्रेन फ्लेक्स तीन वैरिएंट्स -नटी क्रंच, फ्रूट जूस एवं लाइट डिलाइट- में 145 रुपये से लेकर 225 ग्राम की एक स्पेशल प्रारंभिक कीमत में समूचे देश के आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।”

शिल्पा शेट्टी लांच के मौके पर कहा, “मैं अपने नाश्ते की रूटीन में सफोला मल्टीग्रेन फ्लेक्स को शामिल करने के लिए तैयार हूं।” उन्होंने कहा कि नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है, इसलिए यह आवश्यक है कि दिन की पहली खुराक शानदार हो।

शिल्पा ने उत्पाद के समूचे सम्मिश्रण की प्रशंसा करते हुए कहा, “मैं समझती हूं कि लोग इसे अन्य किसी पोषक आहार की अपेक्षा अधिक पसंद करेंगे।”

पूजा मखीजा ने कहा, “नाश्ते के दौरान लोगों को सर्वागीण पोषण की आवश्यकता होती है। सफोला मल्टीग्रेन फ्लेक्स में पांच अनाज हैं, जो एक ही बार में फाइबर, प्रोटीन, खनिज एवं एंटीऑक्सिडेंट्स का लाभ प्रदान करते हैं। इसलिए यह सही मायने में बेहतर फ्लेक्स है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493