केजरीवाल का वादा निगम की कमर तोड़ने वाला : स्वराज इंडिया

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम चुनाव लड़ने जा रही पार्टी, स्वराज इंडिया ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वादा दिल्ली नगर निगम की कमर तोड़ने वाला है।

पार्टी ने रविवार को एक बयान में कहा, “यह वादा नगर निगम की कमर तोड़ने वाला कदम होगा। ऐसा करने से दिल्ली की जनता को एमसीडी से उतना भी नहीं मिल पाएगा, जितना अब तक मिलता आया है। अगर आम आमदी पार्टी को ऐसा लगता है कि वह बिना कर के एमसीडी चला सकती है, तो क्यों नहीं पार्टी घोषणा करती है कि इस कर को हटाने से राजस्व का जो नुकसान हर निगम को होगा, उसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी। और यह भरपाई तो राज्य सरकार आज भी कर सकती है। इस तरह की शर्त चुनाव जीतने पर ही क्यों!”

पार्टी ने कहा है, “ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी को विश्वास हो गया है कि तीन निगमों में से किसी में भी वह जीत के कहीं करीब नहीं है, इसलिए कुछ भी ऊलजलूल वादा कर रही है। केजरीवाल जब कहते हैं कि गृहकर खत्म कर वह निगम में डेफिसिट खत्म करेंगे तो इससे इनके प्रशासनिक समझ की पोल भी खुल जाती है। केजरीवाल को शायद ऐसा लगता है कि ऐसे बयान देकर वह दिल्ली के लोगों को गुमराह कर सकते हैं।”

पार्टी ने कहा है कि स्वराज इंडिया नगर निगम के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट पहले ही जारी कर चुकी है और यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम के जरिए दिल्ली को कचरा, महामारी और प्रदूषण से मुक्त किया जाएगा। स्वराज इंडिया ‘साफ दिल, साफ दिल्ली’ का एक विस्तृत खका भी जारी करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493