सबसे पहले ओडिशा में लगेगी आपदा चेतावनी प्रणाली

भुवनेश्वर, 19 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि ‘प्रारंभिक चेतावनी प्रसार प्रणाली (डीडब्ल्यूडीएस)’ का संचालन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य ओडिशा होगा।

पटनायक ने कहा, “छह तटीय जिलों में साइरन अलर्ट टॉवर द्वारा आपदा की चेतावनी दी जाएगी, जिससे तूफान या सुनामी के दौरान लोगों की जिन्दगी बचाने में मदद मिलेगी।”

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा पर एक राज्यसत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं से लोगों के बचाव के लिए आपदा जोखिम में कमी और क्षमता निर्माण की बड़े पैमाने पर पहल की गई है।

उन्होंने कहा, “हमने सभी आपदाओं के लिए ‘किसी के भी हताहत नहीं होने देने’ के दृष्टिकोण अपनाया है।”

ओडिशा में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आ चुका है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, “प्राकृतिक आपदा के दृष्टिकोण से जून से लेकर अक्टूबर तक का समय काफी महत्वपूर्ण होता है।”

पटनायक ने कहा, “समय पर मॉनसून के आ जाने के बाद हम बाढ़ और तूफान की संभावना को देखते हुए अपनी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, बचाव और राहत कार्य, पीने के पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा सेवा के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493