सबांग उपचुनाव : तृणमूल 19 हजार वोटों से आगे (लीड-1)

कोलकाता, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस सबांग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की अब तक हुई वोटों की गिनती में आगे चल रही है।

कोलकाता, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस सबांग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की अब तक हुई वोटों की गिनती में आगे चल रही है।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार रीता मंडल से 19 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंतरा भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीब भौमिक चौथे स्थान पर हैं।

मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। अब वह अपनी नई पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं।

तृणमूल उम्मीदवार गीता रानी मानस भुनिया की पत्नी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493