पीबीएल-3 : पहले मैच में हंटर्स से भिड़ेगी नार्थ ईस्ट

गुवाहाटी, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन की नई टीम नार्थ ईस्ट वॉरियर्स अपने पहले मैच में आज यहां के कर्माबीर नबीन चंद्रा बोडरेलोई इंडोर स्टेडियम में ओलम्पिक विजेता कैरोलिना मारिन की कप्तानी वाली हैदराबाद हंटर्स से भिड़ेगी।

गुवाहाटी, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन की नई टीम नार्थ ईस्ट वॉरियर्स अपने पहले मैच में आज यहां के कर्माबीर नबीन चंद्रा बोडरेलोई इंडोर स्टेडियम में ओलम्पिक विजेता कैरोलिना मारिन की कप्तानी वाली हैदराबाद हंटर्स से भिड़ेगी।

स्पेन की कैरोलिना मारिन हंटर्स की कमान संभालेंगी। रियो ओलम्पिक विजेता की यह टीम पिछले सीजन में अंतिम-4 में पहुंची थी अब उनकी कोशिश अपने प्रदर्शन में सुधार करने की है।

पूर्व नंबर-1 स्पेन की इस महिला खिलाड़ी ने शनिवार को कहा, “नार्थईस्ट वॉरियर्स के खिलाफ होने वाले अपने पहले मैच के लिए मैं तैयार हूं। अपने पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। हालांकि यह आसान नहीं होगा।”

24 साल की मारिन जानती हैं कि उनकी टीम उन्हें प्रेरणास्त्रोत के तौर पर देख रही है। वह अच्छे प्रदर्शन के लिए आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा से ज्यादा अंक लेने की कोशिश करूंगी और अपनी टीम की मदद करना चाहूंगी।”

हंटर्स की टीम में पुरुष एकल वर्ग की जिम्मेदारी भारत के बी. साई प्रणीत और कोरिया के ली ह्यून पर होगी वहीं सात्विक और कोरिया के यो येओन युगल मुकाबलों में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रविवार को सभी की नजरें हैदराबाद हंटर्स पर रहेंगी लेकिन अपने घर में नार्थ ईस्ट वॉरियर्स की टीम भी अच्छा प्रदर्शन करने को उतारू है।

उनकी टीम में पुरुष एकल वर्ग की जिम्मेदारी चीनी ताइपे के जु वेई वांग और भारत के अजय जयराम पर होगी जो दिल्ली और मुंबई से दो बार फाइनल खेल चुके हैं। वहीं महिला एकल में कनाडा की मिशेल ली पर जिम्मेदारी होगी।

जयराम अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं

उन्होंने कहा, “हम नई टीम हैं, लेकिन यह हमारे अच्छे प्रदर्शन के बीच में नहीं आएगा। हम जानते हैं कि यह मैच आसान नहीं होगा और हम इसके लिए तैयार हैं। आत्मविश्वास का स्तर काफी ऊंचा है और हम हैदराबाद हंटर्स की चुनौती के लिए तैयार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493