नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को विदेशी और घरेलू निवेशकों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में सभी कर विवादों को सुलझा लिया जाएगा।
जेटली ने यहां उद्योग मंडल फिक्की के आर्थिक सम्मेलन में कहा, “मई 2014 में भाजपा सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से कई कर विवादों को सुलझा लिया गया है।”
उन्होंने कहा, “हम अगले कुछ दिनों में बाकी बचे विवादों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि अन्य मुद्दों को न्यायिक आदेश या फिर कार्यकारी प्रस्ताव के जरिये सुलझाया जा सके।”
dharmpath.com dharmpath