सभी व्यापारिक उद्यमों को विशिष्ट आईडी दी जाएगी : जेटली

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपने बजटीय भाषण में कहा कि सभी छोटे या बड़े व्यापारिक उद्यमों को आधार की तर्ज पर एक विशिष्ट पहचान पत्र दिया जाएगा।

जेटली ने कहा, “आधार ने सभी भारतीयों को पहचान दी है। आधार ने कई सार्वजनिक सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाई है। सभी उद्यमों फिर चाहे वह छोटा या बड़ा हो, उसे विशिष्ट पहचान की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “सरकार भारत के प्रत्येक उद्यमियों को एक विशिष्ट आईडी मुहैया कराने की योजना में लगी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493