लॉस एंजेलिस, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका रिहाना का कहना है कि वह सभ्य पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं क्योंकि उन्हें यह विशेषता पुरुषों में अच्छी लगती है।
‘फीमेलफस्र्ट डॉट यूके डॉट’ की रपट के मुताबिक, ‘बिच बेटर हेव माई मनी’ की गायिका ऐसे पुरुषों से आकर्षित होती हैं, जिनमें ज्ञान हो और जो अलग-अलग भाषाएं बोलकर उन्हें कुछ सिखा सकते हों।
टी मैगजीन ने रिहाना के हवाले से कहा, “मैं सभ्य पुरुषों से आकर्षित होती हूं। वह मुझे प्रभावित करते हैं। उनमें किसी डिग्री की जरूरत नही है, लेकिन उन्हें अन्य भाषाएं आनी चाहिए या दुनिया के अन्य भागों के बारे में पता होना चाहिए या फिर कलाकार या संगीतकार होने चाहिए।”
रिहाना (27) ने इस बात पर जोर दिया कि वह वर्तमान में अकेली हैं।
dharmpath.com dharmpath