समलैंगिक नारेबाजी के लिए 5वीं बार सीबीएफ पर लगा जुर्माना

रियो डी जनेरियो, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) पर पिछले दो वर्षो में पांचवीं बार समलैंगिक नारेबाजी के लिए जुर्माना लगाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने सीबीएफ पर 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

चिली के खिलाफ पिछले माह खेले गए ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर मैच के दौरान समर्थकों का व्यवहार निराशाजनक था, जिसके कारण सीबीएफ को एक बार फिर जुर्माने की मार झेलनी पड़ी है।

इस पेनल्टी का मतलब है कि दक्षिण अमेरिकी जोन में विश्व कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दौरान सीबीएफ पर कुल 90,000 डॉलर का जुर्माना लग चुका है।

चिली फुटबाल संघ पर भी समलैंगिक नारेबाजी के लिए जुर्माना लगाया गया है।

इस बीच, फीफा ने इंग्लिश फुटबाल संघ के लिए चेतावनी भी जारी की है, क्योंकि दर्शकों को स्लोवेनिया के खिलाफ खेले गए मैच के बाद पिच पर कागज के बने छोटे-छोटे खिलौने वाले जहाज फेंकते देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493