समाज के प्रत्येक वर्ग को हर परिस्थिति में मदद दे रही हैं राज्य सरकार की योजनाएँ

cm_Ratlamमुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम के ग्राम बिरमावल में किया हाट-बाजार का शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाएँ समाज के प्रत्येक वर्ग को हर परिस्थिति में मदद दे रही हैं। प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जितने विकास के कार्य हुए हैं, उतने प्रदेश में पिछले 60 वर्ष में नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान रतलाम जिले के ग्राम बिरमावल में 50 लाख की लागत से बनने वाले ग्रामीण हाट-बाजार के शिलान्यास के बाद जन-सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 3 किसान को उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉली-हाउस निर्माण के लिये 5-5 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस क्षेत्र की प्रस्तावित कोटेश्वर सिंचाई परियोजना के सर्वे कराये जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को मक्का के समर्थन मूल्य पर भी बोनस दिया जायेगा। श्री चौहान ने ग्राम बिरमावल से मऊ एवं गर्रावद पहुँच मार्ग स्वीकृत किये जाने की भी घोषणा की। नारी सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित किया गया है। प्रदेश में नागरिकों को 24×7 घंटे भरपूर बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से एक दिन की मजदूरी पर महीने भर का राशन निर्धन वर्ग को दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सरदार वल्लभभाई पटेल निःशुल्क औषधि वितरण योजना की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री श्री मनोहर ऊँटवाल एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493