समाज को और मुस्तैद बनाने में मदद करेगा ‘खूनी साया’ : रोहित

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित रॉय आईडी (इनवेस्टिगेशन डिस्कवरी) चैनल के नए शो ‘खूनी साया’ की मेजबानी करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह शो समाज को और चौकन्ना बनाने में मदद करेगा।

शो के हर एपिसोड में रोहित हत्या की एक नई रहस्यमय कहानी प्रस्तुत करेंगे। इसमें किए गए जांचकर्ताओं, अभियोजकों, पारिवारिक सदस्यों और पड़ोसियों के साक्षात्कार अपराधों का समाधान करने में मदद करेंगे।

रोहित ने एक बयान में कहा, “मैं आईडी का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं। ‘खूनी साया’ एक अनोखा शो है, जो वास्तविक जीवन की जांचों पर आधारित है। मुझे यकीन है कि यह समाज को और मुस्तैद बनाने में मदद करेगा।”

चैनल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘खूनी साया’ हत्या की कहानियां पेश करेगा।

डिस्कवरी नेटवर्क्‍स एशिया-पेसिफिक के उप प्रमुख (प्रोग्राम) ने बताया, “रोहित कहानी सुनाने के अपने मनोरंजक तरीके और प्रभावी प्रस्तुतिकरण से लोगों का मनोरंजन करेंगे।”

यह श्रृंखला आईडी चैनल पर एक जून से प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493