कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करती हूं। वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें हम भूले नहीं हैं।”
राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 1991 में 21 मई को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम (लिट्टे) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी। यह आतंकवादी संगठन श्रीलंका सरकार की कार्रवाई में अब नष्ट किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath