समाज में तलाक को रोकेगी ‘1982..’ : अमित कुमार

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘1982- अ लव मैरिज’ में नजर आने वाले अभिनेता अमित कुमार का कहना है कि यह फिल्म तलाक को रोकने में मददगार होगी।

अमित कुमार ने आईएएनएस को बताया, “दर्शकों पर सिनेमा का प्रभाव हर जमाने में देखा गया है। हमारी फिल्म से तलाक को रोकने में मदद मिलेगी। मैं लिखित में कह सकता हूं कि हमने फिल्म में जो कुछ भी दिखाया है, यदि उसका अनुपालन किया जाता है तो तलाक नहीं होंगे।”

इस फिल्म में अमित, प्रेम नामक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिस पर प्रेम, प्रेम कहानियों और प्रेम विवाह की धुन सवार है।

सबसे अनूठी बात यह है कि इस फिल्म का अंत एक सर्वेक्षण के आधार पर लिखा गया है।

अमित ने कहा, “हमने पूरे देश में एक सर्वेक्षण किया और इसके आधार पर हमने फिल्म का निष्कर्ष लिखा है। आप समाज को इसी राह पर जाते देखेंगे।”

प्रशांत एम. गोरे द्वारा निर्देशित और शिवकुमार शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म में ओमना हर्जानी भी हैं और यह फिल्म 26 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493