चेन्नई, 15 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार समुथिरकणी अभिनेता विशाल कृष्णा रेड्डी की तमिल फिल्म में मदुरै के एक डॉन की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अब तक ज्यादातर चरित्र भूमिकाएं ही निभाई हैं। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।
खबर है कि समुथिरकणी फिल्म में डॉन की भूमिका निभाने के लिए अपना मेकओवर करा सकते हैं। इसके पहले वह ‘सात्तै’ और ‘पोराली’ जैसी तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
फिल्म की युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की कहानी मदुरै की पृष्ठभूमि पर है। समुथिरकणी एक स्थानीय डॉन की भूमिका में हैं। भूमिका के लिए उनका मेकओवर होने की संभावना है। निर्देशक सुसीनथिरन, समुथिरकणी की हालिया भूमिकाओं से प्रभावित हुए और उन्हें लगा कि वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त होंगे।”
फिल्म में विशाल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो सादे भेष में होगा। इसमें अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी होंगी।
‘पांदिया नादू’ के बाद विशाल और सुसीनथिरन इस फिल्म में दोबारा साथ काम कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath