समुद्र में गिरी मैक्सिको की महिला कैडेट को तलाश रही भारतीय नौसेना

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने एक महिला कैडेट (सैन्य छात्रा) की खोज के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। सैन्य छात्रा मैक्सिको के समुद्री प्रशिक्षण जहाज एसटीएस कोओटेमोक से गिर गई थी। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार को अपराह्न् 2 बजे के आसपास गोवा के दक्षिण में 560 समुद्री मील पर घटित हुई। जहाज मुंबई जा रहा था।

सूचना के अनुसार, महिला कैडेट जब पानी में गिरी, उस समय उसने कोई जीवन रक्षक यंत्र नहीं पहना था।

सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने एक बोइंग पी81 वायुयान को तैनात किया, जिसने सोमवार को रात 9 से 11 बजे और सोमवार को दोबारा सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक सामरिक क्षेत्र का मुआयना किया।

भारतीय नौसेना जहाज तेग जो मॉरीशस के पोर्ट ल्यूस से होते हुए मुंबई के रास्ते पर था, अपने मार्ग से भटक गया है।

हालांकि, आईएनएस मैसूर और उसके बोर्ड पर साथ चलने वाले दो हैलीकॉप्टर सोमवार दोपहर बाद जलयात्रा करने के लिए तैयार हैं और वे मंगलवार रात 8 बजे पहुंचकर तलाशी अभियान से जुड़ेंगे।

कहा गया कि मिस्र के बंदरगाह से अपनी समुद्री यात्रा शुरू करने एसटीएस कोओटेमोक को सिंगापुर प्रस्थान करने से पहले 21-26 जून तक मुंबई की यात्रा करनी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493