सम्राट चौधरी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

पटना-बिहार की सियासत में आज एक बड़े युग का अंत हो गया। सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं, सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा, ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

नीतीश के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा, ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493