नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से लागू सम-विषम नंबर योजना पर लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया पाकर बहुत खुश हूं।
केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अभी तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, मैं उससे खुश हूं। सड़कों पर बहुत ही कम विषम नंबर की गाड़ियां चल रही हैं। यह योजना सफल होती दिख रही है।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस योजना का खुले दिल से स्वागत किया है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली ने कर दिखाया! अभी तक मिल रही रिपोर्ट प्रोत्साहित करने वाली हैं। दिल्लीवासियों! आपने मुझे उम्मीद दी है कि आप बड़ी चुनौतियां हासिल करने में सक्षम हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं भी कार पूलिंग कर रहा हूं और अपनी सरकार के दो मंत्रियों, निजी सचिव और संयुक्त सचिव के साथ कार्यालय जा रहा हूं।”
दिल्ली सरकार ने निजी वाहनों के लिए सम-विषम योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना है।
dharmpath.com dharmpath